News Room Post

Bhojpuri Actress Akshara Singh: रेड साड़ी में अक्षरा सिंह का कातिलाना हुस्न कर देगा घायल, एक्ट्रेस की लेटेस्ट वीडियो है जानलेवा

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इतंजार करते रहते हैं। अब ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। अक्षरा के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इतंजार करते रहते हैं। अब ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!!

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो में उनके लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सुर्ख लाल साड़ी में बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। अक्षरा का स्टाइलिश लुक, मेकअप और हेयरस्टाइल उनके ग्लैमर में चार चांद लगा रहा है।

अक्षरा की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। नेटिजंस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आए दिन उनके एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ऐसा पति मुझे दे भगवान और अग्निसाक्षी जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई थीं।

Exit mobile version