News Room Post

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song: रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का अब तक का सबसे पावरफुल गाना, एक बार सुनते ही झूमने पर कर देगा मजबूर

Akshara Singh's New Bhojpuri Song: बता दें कि अक्षरा के इस गाने ''आग लगा दिला पानी मे'' को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स रंजन सम्राट ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ खालिद नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों -करोड़ो लोग कायल हैं। यूपी-बिहार ही नहीं देश भर में अक्षरा सिंह की गजब की पॉपुलैरिटी है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”आग लगा दिला पानी मे” में रिलीज कर दिया है। गाने में अक्षरा बिलकुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!!

अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”आग लगा दिला पानी मे” आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षरा कहती हैं- ”कितना उड़ा देलस फुटानी में, हम ऊ माचिस के तीली बानी में जे आग लगा दे पानी में” इस गाने के बोल बहुत कैची हैं जो आपको अपने आप थिरकने पर मजबूर कर देंगे। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस का पावरफुल बोल्ड अवतार साफ़ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस का ये गाना एक बार सुनने पर आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा।

बता दें कि अक्षरा के इस गाने ”आग लगा दिला पानी मे” को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स रंजन सम्राट ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ खालिद नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के निर्देशक आर्यन देव हैं जबकि अशोक सम्राट ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस गाने के अलावा आए दिन उनके एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ऐसा पति मुझे दे भगवान और अग्निसाक्षी जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई थीं।

Exit mobile version