News Room Post

दुबले हैं अक्षरा सिंह के पिया, भोजपुरी क़्वीन ने सास से पूछा- ”क्या खा के आपने इनको…वीडियो वायरल

Akshara Singh's New Bhojpuri Song Mere Dubale Piya OUT: अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है। फैंस अक्षरा सिंह की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अक्षरा का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ''मेरे दुबले पिया'' रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इस गाने की खासियत!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन के तौर पर जाना जाता है। अक्षरा जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी जगत में अपने नाम का डंका बजाया है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है। फैंस अक्षरा सिंह की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अक्षरा का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ”मेरे दुबले पिया” रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इस गाने की खासियत!!

अक्षरा सिंह का नया गाना:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ”मेरे दुबले पिया” आज रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा अपने पिया के लिए कहती हैं- ”मैं तो गोल-मटोल मेरे दुबले पिया, सासु क्या खा के इनको पैदा किया” गाने के बोल बेहद मजेदार हैं। यही वजह है कि रिलीज होते ही अक्षरा का ये गाना नेटिजंस की पहली पसंद बन चुका है। गाने में एक्ट्रेस अपने दुबले पिया को रोस्ट कर रही हैं।

बता दें कि ”दुबले पिया” गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है जबकि गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में लोकेश साहनी अक्षरा के दुबले पिया के रूप में नजर आ रहे हैं।

अक्षरा के इस गाने को जनता का खूब प्यार मिल रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में तारीफों और हार्ट रिएक्शन की बरसात कर रहे हैं। बता दें कि इस पहले अक्षरा सिंह का एक और गाना ”छठी मैया सुन लिहीं अरज हमार” रिलीज किया गया था। एक्ट्रेस के इस गाने की भी इन दिनों धूम मची हुई है।

Exit mobile version