नई दिल्ली।नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी, बिहार से लेकर कई राज्यों में एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त है। अब अक्षरा सिंह मल्टीटेलैंटिंड है..तो हर काम को बखूबी निभाती हैं। अक्षरा सिंह की आवाज और एक्टिंग दोनों ही लाजवाब है लेकिन इसी के साथ डांस में भी अक्षरा सिंह को टक्कर दे पाना मुश्किल है। इसका सबूत अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर दिया है तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
सिजलिंग है अक्षरा सिंह का डांस
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया क्वीन हैं और हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह का लेटेस्ट गाना फरारी हाल ही रिलीज हुआ है जिसमें उर्वशी रौतेला ने जमकर ठुमके लगाए हैं लेकिन अब अक्षरा सिंह ने इसी गाने पर जमकर कमरिया हिलाई है। एक्ट्रेस के साथ उनका एक पार्टनर भी दिख रहा है, जो डांस में उनका साथ दे रहे हैं। एक्ट्रेस गाने पर गजब के स्टेप और एक्सप्रेशन दे रहे हैं। कुल मिलाकर अक्षरा सिंह का डांस बहुत सिजलिंग हैं।
फैंस को पसंद आया डांस
वीडियो को शेयर कर अक्षरा सिंह ने लिखा- मेरे ही गाने पर डांस. क्योंकि #faraari ने मुझे हिला दिया…5 मिलियन से अधिक प्यार के लिए धन्यवाद..। अक्षरा के कैप्शन से साफ है कि गाने पर 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैंस भी अक्षरा सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-बहुत बहुत अच्छा डांस अक्षरा जी इस आपका आवाज सबसे अच्छा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हॉट है मेरी प्यारी अक्षरा दीदी। पोस्ट के नीचे आपको ऐसे ही प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।