News Room Post

TV Serials Update 26 July 2022: अभिमन्यु के लिए डॉक्टर ढूढेंगी अक्षरा तो प्रीता अर्जुन पर लगाएगी एक्सीडेंट का आरोप

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि हर्षवर्धन दोबारा अस्पताल की बागडोर अपने हाथ ले लेता है। वहीं दूसरी तरह पूरा परिवार ये दुआ करता है कि अभिमन्यु का हाथ जल्द से जल्द ठीक हो जाए। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन के गुंडे ऋषभ का भयंकर एक्सीडेंट कर देते हैं। भाई को खून से लथपथ देख अर्जुन बहुत घबरा जाता है और उसे बचाने की कोशिश करता है।

अभि से ऑडिशन का सच छिपाएगी  अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि हर्षवर्धन और आनंद मिलकर अभिमन्यु के लिए बेस्ट डॉक्टर ढूंढते हैं। वहीं अक्षरा अपना सारा समय अभिमन्यु को देती है और ऑडिशन के लिए नहीं जाती है। मिमी एक बाबा को लेकर आती है जो अभि का हाथ देखकर उसे भोलेनाथ की पूजा करने की सलाह देता है। वहीं अभि को पता चलता है कि अक्षरा अपने करियर पर ध्यान नहीं दे रही तो वो बहुत गुस्सा होता है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर बताता है कि अभि के हाथ के ठीक होने के चांसेस बहुत कम हैं लेकिन एक डॉक्टर है जो इस काम को कर  सकता है लेकिन उस डॉक्टर ने सर्जरी करना छोड़ दिया। अक्षरा परेशान होती है और उस डॉक्टर को ढूंढने का प्लान करती है।

प्रीता जड़ेगी अर्जुन को थप्पड़

कुंडली भाग्य में प्रीता और पूरा परिवार अस्पताल पहुंचता है। ऋषभ की हालात देखकर सभी घबरा जाते हैं। तभी अर्जुन आता है। अर्जुन के आते ही प्रीता अपना आपा खो बैठती है और अर्जुन को एक थप्पड़ जड़ देती है। वो बार-बार ऋषभ की हालत के लिए अर्जुन को जिम्मेदार ठहराती है। जिसके बाद अर्जुन वहां से निकल जाता है। डॉक्टर बताता है कि ऋषभ की जान अर्जुन की वजह से ही बची है। जिसके बाद पूरा परिवार प्रीता के खिलाफ हो जाता है और कहता है कि अर्जुन को थप्पड़ मारने की क्या जरूरत थी। वहीं राखी अर्जुन से मिलने जाती है और ऋषभ को बचाने के लिए धन्यवाद कहती है।

Exit mobile version