News Room Post

TV Serials Update 1 November 2022: अभिमन्यु को एक और मौका देगी अक्षरा! तो खतरे में अर्जुन की जान

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु अक्षरा से बात करने का मौका ढूंढता है और दिवाली पर मिलने भी जाता है और अपनी दिल की बात रख देता है। वहीं कुंडली भाग्य में आतंकी प्रीता को पकड़ लेते हैं और अर्जुन उसे बचाने आता है। जहां वो खुद उनके चंगुल में फस जाता है।अर्जुन की जान खतरे में हैं।

अभिमन्यु को एक और मौका देगी अक्षरा!

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु घर में सभी लोगों के साथ नील के संगीत की तैयारी करता है और कल का इंतजार करता है जब अक्षरा उसे जवाब देगी। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा अपने दिल की फीलिंग्स को समझ नहीं पा रही है। वो अभि से प्यार तो करती है लेकिन दोनों परिवारों की परिस्थितियां देखकर समझ नहीं पाती है कि क्या जवाब दे। अगले दिन अक्षरा तैयार होती है और देखती है कि आरोही किसी से पेपर्स लेती है और नील से साइन कराने की बात कहती है। जिसके बाद बिरला परिवार आता है और अभिमन्यु सीधा अक्षरा के पास पहुंचता है और कहता है कि रिश्ते को एक और मौका देना चाहिए।अभिमन्यु अक्षरा के करीब जाने की कोशिश करता है। अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा के साथ पेपर्स लग जाते हैं लेकिन गिरने की वजह से वो उन्हें खो देती है।

खतरे में अर्जुन की जान

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन खुद को कुर्सी से छुड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन नहीं कर पा रहा है। अर्जुन रस्सियों को खोलने की कोशिश करता है। वहीं दूसरी तरफ प्रीता काव्या को ढूंढ लेती हैं। प्रीता काव्या को गले लगाती है और कहती है कि उसे फिर कभी अकेला मत छोड़ना। आतंकी अचानक वहां आ जाता है और प्रीता और काव्या को पकड़कर अलग कर देता है। आतंकी दोनों को अलग-अलग बांध देते हैं। इस बीच, पृथ्वी प्रीता के पास जाता है और आतंकवादियों से कहता है कि प्रीता के साथ बदसलूकी न करें, क्योंकि वो उनके दिल के बहुत करीब है। बाहर ऋषभ स्कूल के अंदर घुसने की कोशिश करता है और उसे एक खिड़की दिखती हैं। अब देखना होगा कि क्या अर्जुन प्रीता-काव्या की जान बचा पाएगा या ऋषभ ही कुछ कर पाएगा।

 

Exit mobile version