News Room Post

Tv Serials Update 24 Dec 2022: अक्षरा का होगा मिसकैरेज तो नील की होगी मौत!

yeh rista

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु को जयपुर जाना है।जिसके बाद नील अक्षरा की जिम्मेदारी लेता है।जाने से पहले अभिमन्यु को घबराहट होती है वो अक्षरा को कमरे से बाहर निकलने से मना करता है।  अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि एनजीओ वाली लड़कियों को बचाने के चक्कर में नील और अक्षरा की जान खतरे में पड़ने वाली है।

जयपुर जाएगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी और आरोही मंदिर के लिए निकल जाते हैं और अक्षरा और शेफाली घर में अकेले हैं। अचानक से अक्षरा को पेट में दर्द शुरू हो जाता है। शेफाली शिवू के साथ होती है और अक्षरा को उठाने में मदद नहीं कर पाती है जिसके बाद नील उसे अस्पताल लेकर जाता है। डॉक्टर बताती है कि बच्चे ठीक हैं और कभी-कभार ऐसा हो जाता है। उधर अक्षरा के घर के बाहर निकलते ही अभिमन्यु को बेचैनी होने लगती है। उसे लगता है कि अक्षरा परेशानी में है और वो सजर्री पर फोकस नहीं कर  पाता है।

अक्षरा का होगा मिसकैरेज

अक्षरा घर के लिए लौट ही रही होती है कि एनजीओ वाली लड़कियां का कॉल आता है जो चीख रही होती हैं। अक्षरा को पता चलता है कि बच्चियां खतरे में हैं। नील और अक्षरा बच्चियों का बचाने का फैसला लेते हैं।नील बच्चियों को बचाने की कोशिश करता है तो गुंडे उस पर हमला कर देते हैं। नील बुरी तरह घायल है लेकिन पुलिस आकर सभी को बचा लेती हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को इन सबके बारे में पता चलता है तो वो घबरा जाता है। नील की हालत बहुत सीरियस है और अक्षरा भी अपने दोनों बच्चों को खो देगी।

Exit mobile version