News Room Post

TV Serials Update 7 July 2022: अभिमन्यु के लिए अक्षरा रखेगी तीज का व्रत तो अर्जुन उठाएगा बड़े सस्पेंस से पर्दा

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभि वैसे तो ठीक होता है लेकिन उसके हाथ में दर्द होता है वो ठीक से पेन भी नहीं पकड़ पाता है। वो इस बात को इग्नोर करता है। इसी बीच अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभि और अक्षरा का ग्रैंड वेलकम होता है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि का हाथ काम करना बंद कर देता हैं। वहीं कुंडली भाग्य में आपने देखा कि  प्रीता पार्टी में जाने से मना करती है लेकिन सृष्टि उसे समझाती है। प्रीता का मानना है कि अर्जुन सही इंसान नहीं है..वो कुछ तो छिपा रहा है।

अक्षरा रखेगी तीज का व्रत

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभि घर पर ही आराम करते हैं और दोनों के बीच खूब रोमांस होता है। इसी दौरान दोनों एक दूसरे से माफी मांग कर सारी गलतफहमियां दूर कर लेते हैं। अक्षरा जल्दी उठकर तीज की सरगी खाने आती है और पीछे-पीछे अभिमन्यु भी आ जाता है। मंजरी दोनों को देखकर हैरान हो जाती है। अक्षरा अभि के लिए व्रत रखती है और ये घरवालों को पसंद नहीं आती है। महिमा और आनंद दोनों ही व्रत रखने के लिए मना करते हैं लेकिन अक्षु कहती है कि अगर कुछ होगा तो वो व्रत नहीं रखेगी। वहीं अभि और अक्षरा मंजरी से पूछते हैं कि क्या उन्होंने भी व्रत रखा है।

अर्जुन उठाएगा सस्पेंस से पर्दा

वहीं कुंडली भाग्य में पार्टी का आगाज हो चुका है और अंजलि मीडिया के सामने अर्जुन को इंटरड्यूज करती है। पार्टी में लुथरा परिवार की एंट्री होती है और अर्जुन देखता है कि ऋषभ कैसे प्रीता का ध्यान रख रहा है। ये सब देखकर अर्जुन गुस्से से आग बबूला हो जाता है लेकिन कंट्रोल करता है। अंजलि डांस के जरिए सबके सामने करण और प्रीता की स्टोरी रखती है ये देखकर प्रीता परेशान होने लगती है और घर जाने के लिए कहती हैं। अर्जुन मना करता है कि वो घर नहीं जा सकती है। अर्जुन सबके सामने खुलासा करता है कि वो करण है। ये बात सुनकर पूरा लूथरा परिवार चौंक जाता है।

Exit mobile version