News Room Post

Tv Serials Update 30 Dec 2022: जेल पहुंचेगी अक्षरा तो जहरीले सांपों का शिकार हुआ अर्जुन

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी की हालत खराब हो जाती है और अभिमन्यु उसे अस्पताल लेकर जाता है। वहीं अक्षरा पर बेहोश हो जाती है जहां डॉक्टर उसे बताता है कि उसका एक बच्चा अभी भी जिंदा है। कुंडली भाग्य में पूरे परिवार और अर्जुन को बचाने के लिए ऋषभ और अंजलि पूरा जोर लगा रहे हैं और फ्लाइट में सांप चारों तरफ फैल चुके हैं।

अक्षरा की कभी शक्ल नहीं देखेगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा बेहोश है और जब उसे होश आता है तो डॉक्टर उसे बताता है कि वो प्रेग्नेंट है। पहले तो अक्षरा को यकीन नहीं होता है लेकिन डॉक्टर बताता है कि एक बच्चा जिंदा है। जिसके बाद वो खुशखबरी देने के लिए अभिमन्यु को फोन करती है लेकिन फोन बंद हैं। वहां अभि की हालत खराब है क्योंकि मंजरी सदमे में है। अक्षरा अभि को फोन करती है लेकिन मंजरी की हालत इतनी खराब है कि अभि फोन नहीं उठा पाता है। जिसके बाद अभिमन्यु खुद अक्षरा को फोन करता है और कहता है कि अब क्या बचा है जो फोन कर रही हो। अक्षरा कहती है कि बचा है। लेकिन अभिमन्यु उसकी बात नहीं सुनता और कहता है कि आज के बाद कभी फोन मत करना। अक्षरा खुद अपने बच्चों को पालने का फैसला लेती है जिसके बाद वो रहने के लिए पीजी ढूंढती है लेकिन पुलिस उसे अंजाने में गिरफ्तार कर लेती है।

जहरीले सांपों का शिकार हुआ अर्जुन

वहीं कुंडली भाग्य में सृष्टि और बाकी सभी लोग सांपों को रोकने के लिए दीवार बनाते हैं। तभी पता चलता है कि एक बच्ची गायब है जो अंदर ही रह गई है। अर्जुन करीना को चिंता न करने के लिए कहता है क्योंकि वो उसे बचाकर ले आएगा। प्रीता अर्जुन के लिए डरती है और उसे सावधान रहने के लिए कहती है। अर्जुन बच्ची को बचाने के लिए जाता है और उसे सावधानी से आने के लिए कहता है और अपनी खोई सैटेलाइट ढूंढता है।सैटलाइन ऋषभ की सेटेलाइट से कनेक्ट हो जाती है क्योंकि वो लगातार पायलट से बात करने की कोशिश करता है। तभी अर्जुन को सांप काट लेता है। अर्जुन ये बात सभी से छिपाता है लेकिन प्रीता जान लेती है और पूछती है कि क्या हुआ। सांप का काटने का निशान देखकर सभी लोग पैनिक कर जाते है और प्रीता को महसूस होता है कि उसकी जान जा रही है।

Exit mobile version