News Room Post

TV Serials Update 22 August 2022: अभिमन्यु के लिए अपनी आवाज की कुर्बानी देगी अक्षरा! तो गुंडों से डील करेगा अर्जुन

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि वंश कायरव को ढूंढ लेता है और उसे घर में ही छिपा लेता है। वंश बताता है कि क्या पता कायरव को जान का खतरा हो इसलिए वो वहां से भाग गया हो। वहीं कुंडली भाग्य में पुलिस ऋषभ को बताती है कि कोई है जो आपको मारने की कोशिश कर रहा हैं। वहीं पुलिस अर्जुन से भी बात करती है जहां बातों-बातों में वो ऋषभ को मारने का सच कबूल लेता हैं।

कायरव होगा फरार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कायरव को ढूंढने के लिए पुलिस पूरे गोयनका हाउस की तलाशी लेती है। अक्षरा को शक होता है कि कायरव घर पर है। वंश अक्षरा को सब कुछ बता देता है। अक्षरा कहती है कि उसे सच अभिमन्यु को बताना होगा। पुलिस के आने के बाद वंश कायरव को भगा देता है। पुलिस खाली हाथ लौट जाती है। दूसरी तरफ अक्षरा अभि की सर्जरी की तैयारियों में जुट जाती है वो अभी को टीका करती है। तभी कायरव का फोन आता है और वो कहता है कि प्लीज उसे बचा ले। अक्षरा कायरव से मिलने के लिए पहुंचती है। तभी दोनों की बातें अभिमन्यु सुन लेता है लेकिन कुछ रिएक्ट नहीं करता है। वहीं डॉ. कुणाल करता है कि अगर उसे अभि का हाथ ठीक कराना है तो उसे अपनी आवाज उसकी बहन को देनी होगी।

अर्जुन करेगा गुंडों के साथ डील

वहीं कुंडली भाग्य में पुलिस गुंडों को पकड़ लेती है और गिरफ्तार करती हैं। ये खबर लुथरा हाउस तक पहुंचती है जहां सब लोग बहुत खुश होते हैं। वहीं परिवार वाले अर्जुन की खूब तारीफ करते हैं और कहते हैं कि अजनबी होकर भी उसने कैसे हमारे परिवार का साथ दिया। वो हमें करण की याद दिलाता है।ये सुनकर प्रीता गुस्सा हो जाती है और कहती है कि कोई भी करण की तरह नहीं हो सकता है और अर्जुन तो बिल्कुल भी नहीं। वहीं अर्जुन गुंडो से मिलता है और उनके साथ डील करता है। ये सारी बात पृथ्वी सुन लेता हैं।

Exit mobile version