News Room Post

Akshay Kumar Son Aarav Bhatia: मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए अक्षय कुमार के बेटे आरव, फोटो देख फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

Akshay Kumar Son Aarav Bhatia: इस वक्त सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आरव चर्चा में आ गए हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ नजर आ रही ये लड़की कौन हैं...

Akshay Kumar Son Aarav Bhatia

नई दिल्ली। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर हैं। खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाने वाले अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं जो साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। अक्षय अपनी ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग महीनेभर में खत्म कर लेते हैं। दूसरे एक्टरों की जहां साल में एक या दो फिल्में रिलीज होती हैं। तो अक्षय कुमार की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो जाती है। भले ही बीते साल 2022 एक्टर की रिलीज हुई कई फिल्में फ्लॉप गई लेकिन बावजूद इसके एक्टर के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फैंस न सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि उनके बच्चों पर भी सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार बरसाते हैं।

अक्षय कुमार के बेटे आरव और बेटी नितारा भाटिया दोनों ही अभी फिल्मी दुनिया की लाइम लाइट से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके उनके चाहने वाले काफी है। दोनों की अक्सर तस्वीरें वायरल होती रहती है। इस वक्त भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आरव चर्चा में आ गए हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ नजर आ रही ये लड़की कौन हैं…

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के बेटे आरव की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आरव जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि उनकी कजिन नाओमिका है। 18 साल की नाओमिका ट्विंकल खन्ना की बहन और एक्ट्रेस रिंकी खन्ना की बेटी है। तस्वीर में आरव ब्लू टीशर्ट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। आरव के गले में एक स्टाइलिश का नेकलेस भी हैं। वहीं, दूसरी तरफ मौजूद नाओमिका व्हाइट ड्रेस में काफी क्यूट लग रही है।

फैंस जमकर बरसा रहे तस्वीर पर प्यार

आरव और नाओमिका की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स दोनों को जल्द सिनेमाघरों में डेब्यू के लिए भी कह रहे हैं। बता दें, हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने बताया था कि उनका बेटा आरव फिल्मी दूनिया से खुद को दूर रखता है। उनके कहने के बावजूद वो फिल्म, एक्टिंग से दूर ही रहना पसंद करता है।

Exit mobile version