News Room Post

आलिया भट्ट ने खरीदा फिल्मफेयर अवार्ड! क्या है इस आरोप की सच्चाई

नई दिल्ली।बॉलीवुड स्टार्स के बीच में कॉम्पिटिशन होना जायज है। सभी फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को सर्वोपरि मानते हैं और उनके लिए स्टैंड भी लेते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) दोनों ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है… आलिया बीते काफी सालों से अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते फिल्मफेयर (Alia Bhatt FilmFare Award) और बाकी अवॉर्ड जीत रही हैं लेकिन दीपिका( Deepika Padukone) अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं कर पा रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि बॉलीवुड हंगामा(Bollywood Hungama) का कहना है, जिसमें अपने आर्टिकल में दीपिका को सीमित करार दिया है। हालांकि ये बात एक्ट्रेस के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो आलिया के फैंस के भीड़ गए। इतना ही नहीं दीपिका के फैंस का कहना है कि आलिया अवॉर्ड खरीदती है।


आपस में भिड़ गए फैंस

दरअसल बॉलीवुड हंगामा ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  को लेकर एक आर्टिकल छापा है, जिसमें बिना आलिया( Alia Bhatt Films) का नाम लिए बिना ये कहा गया है कि दीपिका अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं और वो सीमित हो गई हैं। इस बात को लेकर आलिया और दीपिका दोनों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। दीपिका के एक फैन ने लिखा- आलिया-करण जौहर का पीआर दीपिका के खिलाफ होता है..वो उसे फ्लॉप घोषित करने और जल्द ही खत्म करने की कोशिश करते हैं। क्योंकि आलिया कॉम्पिटिशन बर्दाश्त नहीं करती हैं।


जबकि आलिया के फैन ने लिखा- आलिया हमेशा से अच्छे और अलग किरदार के लिए जानी गई है। हालांकि फैंस आलिया पर फेक पीआर और अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगा रहे हैं। दीपिका के फैंस का कहना है कि आलिया के ऊपर करण जौहर जैसे गॉड फादर का हाथ है, तो उनके लिए अवॉर्ड लेना आसान हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में दीपिका की फाइटर रिलीज हुई है, जबकि आलिया को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखीं थी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। जबकि फाइटर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

Exit mobile version