News Room Post

Alia Bhatt: प्रेगनेंसी के बाद बढ़ती जा रही आलिया की क्यूटनेस, मुंह में चम्मच लिए किया कुछ ऐसा कि हार बैठेंगे अपना दिल,देखें वीडियो

नई दिल्ली। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि आलिया प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान भी वो बिना किसी थकावट के काम कर रही है और अपने काम को एंजॉय भी कर रही हैं। एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आलिया इस बात से बहुत खुश हैं। फिल्म के रैप सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। आलिया को झूमते-नाचते देख फैंस का काफी खुश हैं।

खत्म हुई रॉकी- रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग

दरअसल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के डायरेक्टर करण जौहर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आलिया-रणवीर समेत फिल्म की पूरी कास्ट दिख रही हैं। वीडियो में करण कहते है कि तुम किस तरह से बॉय करोगे। इस पर एक्टर रणबीर कपूर के गाने चन्ना मेरेया गाने पर डांस करने लगती है। एक्ट्रेस के मुंह में एक चम्मच भी होती है। आलिया बड़े ही क्यूट तरीके से चन्ना मेरेया पर घूम-घूम कर डांस करती हैं। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई आलिया की क्यूटनेस पर फिदा है।


फैंस हुए आलिया की क्यूटनेस पर फिदा

वीडियो पर फैंस कमेंट कर आलिया की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- मेरी क्यूट आलिया, नजर न लगे। एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा-माय ओनली लव..। वहीं रैप की खबर सुनकर भी फैंस काफी खुश हैं। फैंस पर्दे पर एक बार फिर रणवीर और आलिया की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। इससे पहले दोनों को गली बॉय में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। काम की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में दिखने वाली हैं।

Exit mobile version