News Room Post

Alka Yagnik: 57 साल की हुई अलका याग्निक, 14 साल की उम्र से ही सिंगर चला रही हैं अपनी मखमली आवाज का जादू

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका कही जाने वाली अलका याग्निक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज का जादू हर जगह बिखेरा हैं उनकी आवाज के करोड़ों लोग फैन हैं उनकी आवाज में एक अलग सी मिठास हैं जो हर किसी को अपना बना लेती हैं। अलका याग्निक आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। गायिका भले ही आज 57 साल की हो गई हो लेकिन उनकी आवाज की मधुरता वैसी की वैसी ही हैं। अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकत्ता में हुआ था। आइए सिंगर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

अलका का परिवार

दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं इनके पिता का नाम धर्मेंद शंकर और माता का नाम शोभा याग्निक हैं। सिंगर ने अपने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपनी मां से ही ली थी, अलका की मां शोभा जी भी काफी अच्छी सिंगर हैं। अलका ने साल 1989 को नीरज कपूर से शादी की थी। इन दोनों की एक प्यारी बेटी भी हैं, जिसका नाम स्येशा कपूर है। गायिका के पति शिलॉन्ग के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और वह वहीं रहते हैं। अलका और उनके पति नीरज दोनों शादी के बाद भी कई सालों से अलग रह रहे हैं इसका मुख्य कारण दोनों का करियर हैं।

अलका का वर्कफ्रंट

वहीं अलका के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। इन्होंने अपनी सुरीली आवाज का जादू जिस भी गाने में चलाया वह सुपरहिट हुआ हैं। अलका ने महज 14 साल की उम्र में ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाने से शुरुआत की थी। इस गाने ने अलका के करियर को एक नया आयाम दिया। इसके बाद तो सिंगर के हाथ सुपरहिट गानों की बछौर होती रही। इन्होंने ‘मेरे अंगने’, ‘एक दो तीन’, ‘तुमसा कोई प्यारा’, ‘बड़ी मुश्किल’, तेरे नाम, तेरी चुनरियां, तुम्हें देख मेरी आंखें, ये बंधन तो, जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। खबरों की मानें तो अलका ने 700 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी हैं।

Exit mobile version