News Room Post

Malaika-Arjun Breakup: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट, प्यार को लेकर लिखी ये खास बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ऐसे पावरफुल कपल हैं जो हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में इस कपल के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं जिसके बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर पोस्टर की थी जिसमें दोनों बड़े कूल नजर आ रहे थे। तो वहीं, अब इस बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि उन्हें 40 की उम्र में भी प्यार हो सकता है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘नहीं लेकिन सच में। 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में अपने जिंदगी के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें। जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती। इस तरह एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है।

बता दें, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक मिरर सेल्फी शेयर की थी जिसे शेयर करते हुए उनमें लिखा था, ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार…।’


आपको बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच 10 साल का फर्क है। इसी उम्र के फर्क को लेकर दोनों अक्सर ट्रोल भी होते रहते हैं। हालांकि ये कपल्स हर मौके पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। दोनों का यह कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके रिश्ते में 10 साल का फर्क है।

Exit mobile version