News Room Post

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया रोमांटिक गाना हुआ रिलीज़, प्यार में डूबे नज़र आ रहे हैं एक्टर्स, देखें वीडियो

Amrapali Dubey-Nirahua New Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फ़ैंस इनकी नई फ़िल्मों और गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं।ऐसे में आज सुबह ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना “सांवरिया” आज रिलीज़ किया गया है।

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नज़र आता है। आम्रपाली जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। एक्ट्रेस को पांच मिलियन से ज़्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो करते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फ़ैंस इनकी नई फ़िल्मों और गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं।ऐसे में आज सुबह ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना “सांवरिया” आज रिलीज़ किया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में ख़ास!

आम्रपाली दुबे का नया गाना:

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना “सांवरिया” आज सुबह रिलीज़ किया गया है। ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ एकदूसरे पर प्यार बरसाते नज़र आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली दुबे की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है।

बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये गाना “सांवरिया” उनकी नई फ़िल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 4” का है। इस गाने प्रवेश लाल यादव और कल्पना ने मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रवेश लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक भी इन्होंने ही दिया है। गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। रिलीज़ के साथ ही लोग इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version