News Room Post

Amrapali Dubey : भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे भी हुईं कोरोना की शिकार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

amrapali dubey

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Corona Positive) हर वक्त चर्चा में रहती हैं। वो हमेशा अपने फैंस के बीच हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वो भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। वो भी करती हैं हर ओर उसके चर्चे होते हैं। फिर चाहे वो फिल्म की शूटिंग हो या उनका कोई नया गाना। वो अपने काम और अपनी अदाओं से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

अब एक बार फिर आम्रपाली दुबे चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। ये बात सामने आते ही उनके फैंस परेशान हो गए। जो लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी है। उन्होंने लिखा, ”मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं आज सुबह कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। मैंने और मेरे परिवार ने सभी जरूरी एहतियात बरते हैं और हम लोग मेडिकल केयर में हैं। कृपया परेशान ना हों, हम लोग ठीक हैं। बस मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थना करें कि हम जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएं।”

आम्रपाली दुबे के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो इन दिनों खेसारी लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों स्टार्स उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। साथ ही दोनों फिल्म को सोशल मीडिया के जरिए जमकर प्रमोट भी कर रहे थे। हालांकि अब आम्रपाली के कोरोना संक्रमित होने की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

Exit mobile version