नई दिल्ली। देश में काफी सालों से कन्नड़ और तेलुगु भाषा को लेकर भाषायी विरोध देखा गया है लेकिन अब महाराष्ट्र में भी मराठी भाषा को लेकर हिंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर जबरदस्ती और मारपीट कर बाहरी राज्यों के लोगों को मराठी बोलने पर मजबूर किया है। ये मुद्दा सियासी बन गया है क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का विरोध करते हुए मराठी न बोलने वालों को मराठी भाषा सीखने को कहा। लेकिन अब भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भाषा की आड़ में हिंसा करने वालों को टूक कही है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या शेयर किया है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस का वीडियो किया शेयर
आम्रपाली दुबे भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस हैं और वो अपने मुंबई में ही पली पड़ी है। एक्ट्रेस को मराठी भाषा आती है लेकिन वो भोजपुरी भी बहुत अच्छे तरीके से बोल लेती हैं। अब उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भाषा के नाम पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मराठी गौरव की आड़ में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी..ये देश कई भाषाए हैं और भारत की किसी भी भाषा के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता है। एक्ट्रेस ने वीडियो के खुलकर सपोर्ट किया है।
निरहुआ ने दी उद्धव और राज ठाकरे को खुली चुनौती
बता दें कि इस हिंदी बनाम मराठी की लड़ाई में निरहुआ का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने उद्धव और राज ठाकरे को चुनौती दी है कि वो मराठी नहीं बोलेंगे..अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें मुंबई से निकाल कर दिखाए,वो महाराष्ट्र में ही रहेंगे। बता दें कि निरहुआ भी मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं।एक्टर के इस मुद्दे पर भी विवाद हो गया है।