News Room Post

भीगी बरसात में हुस्न की मल्लिका बन अपने सनम का इंतजार कर रही हैं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस की तड़प देख आपको भी आ जाएगी अपने महबूब की याद

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। आम्रपाली दुबे के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे को 4.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे का नया गाना ”आने वाला है मेरा सनम” फाइनली रिलीज किया जा चुका है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस गाने में खास!

आम्रपाली दुबे का नया गाना:

आम्रपाली दुबे का नया गाना ”आने वाला है मेरा सनम” रिलीज किया जा चुका है। आम्रपाली दुबे इस गाने के वीडियो में झमाझम बारिश में पानी में अपने हुस्न से आग लगा रही हैं। एक्ट्रेस कभी लाल साड़ी में बलखा रही हैं तो कभी सफ़ेद साड़ी और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी में चांदनी नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस भरी बरसात में अपने सनम का इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस बादलों से गुजारिश करती हैं कि वो जरा थम के बरसे क्योंकि उनका सनम आने वाला है।

गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे संग प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। प्रवेश और आम्रपाली के बीच का रोमांस देखने में बेहद प्यार और सुकून देने वाला है। एक्ट्रेस की प्रवेश संग केमिस्ट्री जोरदार नजर आ रही है।

एक्ट्रेस के इस नए गाने ”आने वाला है मेरा सनम” को कल्पना पटवारी ने गाया है। जबकि गाने के लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक अमन श्लोक ने दिया है। प्रसून यादव ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। रिलीज के साथ ही गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से ये गाना रिलीज किया गया है। ये गाना वाकई आपको भी अपने सनम की याद दिला देगा।

Exit mobile version