News Room Post

निरहुआ के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंची आम्रपाली दुबे, लिया सुभद्रा मैया का आशीर्वाद

Amrapali Dubey-Nirahua: बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ बरबिल महोत्सव में पहुंचे थे, जोकि उड़ीसा में था। दोनों स्टार्स को स्टेज पर फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा गया था। जगन्नाथपूरी की फोटोज पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जय जगन्नाथ..आम्रपाली मैम आप दोनों को पुरी में देखकर अच्छा लगा।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे को टक्कर देना किसी के बस की बात नहीं है। अगर एक्ट्रेस की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ हो तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि असल जिदंगी में भी पसंद किया जाता है। फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं सकता है क्योंकि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं लेकिन इसी बीच भोजपुरी की फेमस जोड़ी को जगन्नाथ मंदिर में देखा गया, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और मैया सुभद्रा का आशीर्वाद लिया।


आम्रपाली ने किए जगन्नाथ मंदिर के दर्शन

आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर जगन्नाथ मंदिर की फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो निरहुआ के साथ दिख रही हैं। आम्रपाली  ने इस मौके पर पिंक साड़ी पहनी है, जबकि निरहुआ ग्रे कलर के स्वेटर और जींस में दिख रहे हैं। फोटो में दोनों ने हाथ जोड़ रखे हैं और भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। फोटोज को शेयर कर आम्रपाली ने लिखा- सौभाग्य से ओडीशा में अपने एक प्रोग्राम के बाद,जगन्नाथपूरी पहुँच कर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और मैया सुभद्रा के दर्शन मिले… जीवन धन्य हो गया।


फैंस ने लगाए जयकारे

बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ बरबिल महोत्सव में पहुंचे थे, जोकि उड़ीसा में था। दोनों स्टार्स को स्टेज पर फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा गया था। जगन्नाथपूरी की फोटोज पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जय जगन्नाथ..आम्रपाली मैम आप दोनों को पुरी में देखकर अच्छा लगा। एक अन्य ने लिखा- नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो आम्रपाली सीआईडी बहू और किरण तिवारी नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं।

Exit mobile version