News Room Post

किसके होने से धड़क रहा आम्रपाली दुबे का दिल! 37 साल की उम्र में हो गया है प्यार

Bhojpuri actress Amrapali Dubey made romantic reel on social media: फैंस भी एक्ट्रेस की  रील को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-साल की इंस्टाग्राम क्वीन। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दिनेश लाल यादव की जिंदगी हैं अमरपाली। एक अन्य ने लिखा- आप हमसे खुश रहो यही दुआ है हमारी

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में जब भी खूबसूरती की बात होती है तो सबसे पहले आम्रपाली दुबे का नाम सामने आता है। एक्ट्रेस 37 साल की है लेकिन उनकी खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है क्योंकि वो आज अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बल पर भोजपुरी सिनेमा पर राज कर रही हैं। अब 37 साल की उम्र एक्ट्रेस को प्यार हो गया है और किसी के होने से उनका दिल  धड़क रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद आम्रपाली का कहना है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या  शेयर किया है।


रोमांटिक हुई आम्रपाली दुबे

आम्रपाली सोशल मीडिया क्वीन हैं और वो हर चीज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फनी और रोमांटिक रील भी पोस्ट करती हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक रील शेयर की है, जिसमें वो नीति मोहन का गाना तू है तो….पर रील बना रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन भी जानलेवा है और फैंस भी एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं। रील को शेयर कर आम्रपाली ने लिखा- तू है ना, तो सब है; बस और कुछ नहीं चाहिए।


फैंस ने लुटाया प्यार

फैंस भी एक्ट्रेस की  रील को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-साल की इंस्टाग्राम क्वीन। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दिनेश लाल यादव की जिंदगी हैं अमरपाली। एक अन्य ने लिखा- आप हमसे खुश रहो यही दुआ है हमारी। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो आम्रपाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं लेकिन उस फिल्म से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस की कभी खुशी कभी गम और संयोग रिलीज हो चुकी है।

Exit mobile version