News Room Post

रूला देगा आम्रपाली दुबे की फिल्म घुंघटवाली सुपरस्टार का नया गाना, बता रही दुनिया की हकीकत

Amrapali Dubey's new song: नए गाने का नाम है- अजब है गजब ये दुनिया। गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और गाने के बोल  प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। फैंस को गाना पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारा गाना है

नई दिल्ली।आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की फेमस आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने पटियाला सूट की वज्ह से छाई हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट गाना फैंस को अच्छा लग रहा है, और अब एक्ट्रेस का यही स्टाइल यूपी-बिहार में फेमस हो जाएगा। इसी के साथ आम्रपाली दुबे बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग पूरा कर रही हैं, जिसमें रोजा और स्वर्ग से सुंदर घर हमारा शामिल है। मतलब कुल मिलाकर फैंस को एक के बाद एक फिल्में देखने को मिलने वाली हैं और इसी बीच एक्ट्रेस की लेटेस्ट रिलीज फिल्म का नया गाना भी रिलीज हो गया है,जो आपके आंखों में आंसू ला देगा। तो चलिए जानते हैं कि गानें में क्या खास है।

टीवी पर रिलीज हो चुकी है फिल्म

ये बात तो सभी जानते हैं कि आम्रपाली दुबे की फिल्म घुंघटवाली सुपरस्टार का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हो चुका है।फिल्म को 12 अप्रैल, शनिवार ,शाम 6.30 बजे और, 13 अप्रैल रविवार ,सुबह 9.45 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया और टीवी पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है। अब इसी फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है, जो रूला देने वाला है। एक्ट्रेस व्हील चेयर पर जाकर गाना गा रही हैं और उनका साथ दे रही है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उन्हें पता होगा कि फिल्म के आखिर में एक्ट्रेस का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है, इसके बाद भी वो कॉम्पिटिशन में भाग लेती हैं।


फैंस दे रहे अच्छा रिस्पांस

नए गाने का नाम है- अजब है गजब ये दुनिया। गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है और गाने के बोल  प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। फैंस को गाना पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारा गाना है अमरपाली दीदी इस गाने में एक एक शब्द हकीकत है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये पूरी दुनिया ही निराली हैं दीदी.. कहीं बहन को लूट रहे हैं तो कहीं किसी माँ के बेटे को काट रहे हैं दीदी..।

Exit mobile version