News Room Post

Mystery Girl With Hrithik Roshan: ऋतिक का हाथ थामे नजर आई अनजान शख्स, आखिर कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल?

HRITIK ROSHAN

नई दिल्ली। डैशिंग पर्सनालिटी वाले हैंडसम हंक बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने लुक से तो अपने फैन्स के द्वारा पसंद किए जाते ही हैं, साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग, डांस और दमदार एक्शन से भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इधर, काफी लंबे समय से उन्होंने फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बना रखी थी, लेकिन अब वो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल, ऋतिक हाल ही में मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्तरां में कैजुअल डिनर के दौरान स्पॉट किए गए हैं। तब से वो सुर्खियों में बने हैं। बता दें, एक्टर के सुर्खियों में होने की वजह एक्टर के स्पॉट किए जाने से ज्यादा कुछ कोई और वजह है, और वो वजह है कि ऋतिक एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं।

इस गर्ल के साथ ऋतिक पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए, जिसमें वो उसका हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर उस लड़की को अपनी लग्जरियस कार में भी बिठाते दिखाई दिए, साथ ही वो उस गर्ल को पैपराजी के कैमरे से बचाते हुए भी दिखे। हालांकि, अब उस मिस्ट्री गर्ल का राज खुल गया है, तो आइये बताते हैं, कौन हैं ऋतिक का हाथ थामे नजर आईं मिस्ट्री गर्ल?

ऋतिक रोशन के साथ स्पॉट की गई मिस्ट्री गर्ल  का नाम सबा आजाद है। वो एक अभिनेत्री हैं। उनकी उम्र 32 वर्ष है। सबा ने साल 2008 में फिल्म दिल कबड्डी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद 2011 में उन्होंने फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप करोगे में साकिब सलीम के साथ मुख्य किरदार निभाया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से सबा अब तक 5 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वो अपनी फिल्म ‘फील्स लाइक इश्क’ (2021)  में दिखाई दी थीं। इसके अलावा सबा एक प्रतिभाशाली म्यूजीशियन और लिरिसिस्ट भी हैं। उनके काफी सारे फैन्स और फालोअर भी हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के करीब 81.7 हजार फॉलोअर्स हैं।

Exit mobile version