News Room Post

Pearl Puri: पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आईं अनीता हसनंदानी, रेप के आरोप को बताया बकवास

anita pearl puri

मुंबई। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके चलते मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने एक्टर के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज कर शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। ये खबर जब से सामने आई है तब से उनके फैंस और टीवी सितारें शॉक हो गए हैं।

पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरीं अनीता हसनंदानी

नागिन में पर्ल की कॉ-स्टार रही एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपना सपोर्ट पर्ल के साथ दिखाया है। उन्होंने पर्ल संग एक फोटो शेयर कर लिखा है, ”सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।”

अनीता ने अपनी इंस्टा पोस्ट के साथ #ISTANDWITHPEARL शेयर किया है। पर्ल के फैंस इस हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने फेवरेट एक्टर पर भरोसा है ये खबरें जो भी फैलाई जा रही हैं वो गलत है। काफी लोग उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।

पर्ल पर लगे आरोपों को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कुछ गलत। हालांकि अब पुलिस की तहकीकात में ही मालूम पड़ेगा कि एक्टर पर लगे रेप के आरोप कितने सही और गलत साबित होते हैं।

Exit mobile version