News Room Post

Anjali Arora: अंजली अरोड़ा के फैन ने एयरपोर्ट पर किया प्रपोज, शर्म से लाल हुई ‘कच्चा बादाम गर्ल’

Anjali Arora: वायरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें अंजली अरोड़ा दिखाई दे रही हैं। दरअसल, अंजली अरोड़ा हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट में नजर आई थी। जहां उन्हें फोटोग्रॉफर ने घेर लिया था। तभी उनके एक फैन को देखा गया जिन्होंने अंजली को प्रपोज किया।

नई दिल्ली। टिकटॉक स्टार अंजली अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं। अंजली ने अपने टिकटॉक वीडियो से एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कंगना के सबसे चर्चित शो लॉकअप 1 का में भी भाग लिया था। अंजली ने भले शो नहीं जीता हो लेकिन लोगों का दिल जीत अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अंजली शो में रनअप रही। अंजली को शो में काफी लोगों ने पसंद किया और सबको लगा कि एक्ट्रेस ही जीतेगी। हालांकि, शो मुनव्वर फारूकी ने जीता। शो भले ना जीती हो लेकिन अंजली की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई हैं।


अंजली अरोड़ा के फैन ने किया प्रपोज

वायरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें अंजली अरोड़ा दिखाई दे रही हैं। दरअसल, अंजली अरोड़ा हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट में नजर आई थी। जहां उन्हें फोटोग्रॉफर ने घेर लिया था। तभी उनके एक फैन को देखा गया जिन्होंने अंजली को प्रपोज किया। अंजली को देखते ही इस फैन ने कच्चा बादाम गर्ल के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें रेड हार्ट वाले शेप के पिलो के साथ उन्हें प्रपोज किया। अंजली ये देखते ही शर्मा गई और उन्होंने वह पिलो ले लिया और अपने फैन को थैंक्यू बोला। अंजली और उनके फैन ने साथ में कैमरे के सामने पोज भी दिया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

अब इस वीडियो को देख कर हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं। एक यूजर ने लिखा क्यों पब्लिकली घुटने टेकते हो भाई ऐसे.. जबकी तुम इस लड़की को जानते भी नहीं, इसे अच्छा होता अगर अपने मॉम को जाके सरप्राइज गिफ्ट देते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कच्चा बादाम खुद ही पैसे देकर लायी ह आदमी दिल भी इसने ही खरीदा है। एक अन्य यूजर ने लिखा मौत आ जाये पर रील देखते व्यक्त इसकी रील नही आये…

Exit mobile version