नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अंजना की यूपी-बिहार में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो जाता है। अंजना सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर अंजना को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!
अंजना की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राज और पवन सिंह के गाने पर जोरदार ठुमका लगाती हुई नजर आ रही है। रील शेयर कर अंजना सिंह ने इस गाने की तारीफ़ की है और पवन सिंह को टैग भी किया है। वीडियो में अंजना सिंह हरी साड़ी और बालों में गजरा लगाये बेहद सुंदर नजर आ रही हैं।
इसके साथ सोने के गहने और लाल चुन्नी से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है। अंजना सिंह बेहद हसीन नजर आ रही हैं। उनके लुक की फ़िलहाल खूब तारीफ़ की जा रही है और नेटिजंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कल ही एक्ट्रेस की फिल्म मासूम हाउसवाइफ का पहला लुक सामने आया है, जिसे फैंस से अच्छा रिस्पांस मिला है। लेकिन इसी के साथ अंजना ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है और अपनी भक्ति से भरी फिल्म टीवी पर रिलीज कर दी है। अंजना की फिल्म ”जय मां विन्ध्वासिनी” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। जय मां विंध्यवासिनी 2”, 24 मई सांझ के 6 बजे आउर 25 मई सुबह के 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी बिस्कोप पर।