News Room Post

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह ने अपने लेटेस्ट रील में फैंस को दिया बहुत बड़ा Life Lesson,आप भी कर सकते हैं फॉलो

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों की फेहरिश्त में शुमार हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। यूपी-बिहार में अंजना सिंह के लिए लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर अपडेट कर फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के जरिये अंजना अपने फैंस को जिंदगी की पाठशाला का सबसे जरुरी पाठ सीखा रही हैं। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

जिंदगी का सबक दे रहीं हैं अंजना सिंह

अंजना सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस ने एक वॉइस ऑडियो पर रील वीडियो बनाई है। इस ऑडियो में अंजना कहती हैं- ”ख़ामोशी से सुनती हूं अपने खिलाफ बातें, जवाब देने का हक़ मैंने वक़्त पर छोड़ दिया है” बता दें कि अंजना सिंह अक्सर अलग-अलग जेनर की ऑडियो पर रील्स वीडियो बनाती नजर आती हैं। अंजना सिंह की कॉमेडी रील को दर्शकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

अंजना का लुक

इस रील वीडियो में अंजना सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने गहरे गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है। इसके साथ जूड़ा, मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी, आंखों में काजल, मश्कारा, नाक में नथ, कानों में झुमके, गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां और सोने की अंगूठी पहने अंजना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि, ये लुक एक्ट्रेस के शूट का है लेकिन उनका हुस्न बेहद काबिल-ए-तारीफ है, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हुआ जा रहा है।

अंजना सिंह का ये वीडियो उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहा। यूजर्स ने अंजना सिंह के कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर इमोजी की बरसात कर दी है।

Exit mobile version