नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस की धाकड़ फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अंजना को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना अक्सर अपनी लेटेस्ट रील वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अंजना की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अंजना ने फैंस को अपनी नई फिल्म से सरप्राइज दिया है, तो चलिए जानते हैं फिल्म का नाम?
अंजना सिंह की नई फिल्म:
अंजना सिंह ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी नई भोजपुरी फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम ”नादान” हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के मुहूर्त की फोटोज भी शेयर की हैं। अंजना की ये फिल्म क्रिएटिव ख्याल प्रोडक्शन हाउस के तले बनाई जा रही है। तस्वीरों में अंजना पूजा के दौरान सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अंजना की खूबसूरती देखते ही बन रही है। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ़ करता नजर आ रहा है।
बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह का नया गाना ”दिलवा बनके तितलियां” बीते दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रियंका प्रसाद ने गाया है। गाने के लिरिक्स मनीष कुमार ने लिखे हैं। गाने का संगीत मनीष कुमार ने दिया है। ये गाना अंजना की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”जय हो शीतला भवानी” का है। गाने के वीडियो में अंजना का अंदाज और उनकी खूबसूरती दोनों ही देखते बन रही है। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म ”कुश्ती” की शूटिंग शुरू की है। बीते दिन अंजना ने इस फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके अलावे अंजना सिंह जल्द ही ”मासूम हाउसवाइफ”, ”हंटरवाली पतोहिया” और ”बिटिया रानी बड़ी सयानी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।