News Room Post

Bhojpuri Actress Anjana Singh: अंजना सिंह हुई घायल! एक्ट्रेस ने शेयर किया माथे से खून बहता वीडियो, देखकर पसीज जाएगा दिल

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अंजना सिंह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। अंजना की एक के बाद एक कई फ़िल्में रिलीज होती रहती हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार में बेहद पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ की जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने आज जो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है उसे देखकर उनके फैंस परेशान जरूर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में ऐसा ?

अंजना सिंह हुई घायल?

अंजना सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना के माथे पर लाल-लाल खून की तरह कुछ बहता नजर आ रहा है जिसे देखकर यही लग रहा है कि अंजना के सिर पर चोट लग गई है। वीडियो को देखकर उनके फैंस जरूर परेशान हो सकते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ये चोट नहीं बल्कि सिंदूर है। दरअसल, एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान सिंदूर लगाया था जो गर्मी की वजह से बहने लगा लेकिन इसे देखकर एक बार में कोई भी कहेगा कि एक्ट्रेस को चोट लगी है। हालांकि ऐसा अंजना सिंह के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है।

बता दें कि जल्द ही अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म का 21 सितंबर, शनिवार शाम 6.30 बजे और 22 सितम्बर, रविवार सुबह 9:30 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। अंजना सिंह ने खुद फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर कर ये जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर मे देखिये भोजपुरी फिल्म मेरी बेटी मेरा अभिमान, 21 सितम्बर , शनिवार ,शाम 6.30 बजे और 22 सितम्बर ,रविवार , सुबह 9.30 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर!”

अंजना सिंह के वर्कफ़्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ”भाभी मेरी मां”, ”बड़की भौजी”, और ”जय मां विन्ध्वासिनी” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version