नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार में जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। हर कोई अंजना सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपने सोशल मीडिया पर रेगुलर पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना ने अपने फैंस को ट्रीट देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास!
अंजना सिंह का रील वीडियो:
अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना सिंह समंदर किनारे नजर आ रही हैं। अंजना इस रील वीडियो में बिना मेकअप मल्टीकलर टाइट ड्रेस में खुले बालों के साथ समंदर किनारे ठंडी हवा का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह ने एक्टर और सांसद रवि किशन को गोरखपुर से चुनाव जीतने की बधाई दी थी। इतना ही नहीं अंजना सिंह ने बीते लोकसभा चुनाव में रवि किशन ही नहीं बल्कि दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और पवन सिंह के लिए भी चुनाव प्रचार किया था। हालांकि, रवि किशन जहां चुनाव जीते तो वहीं निरहुआ और पवन सिंह चुनाव हार गए।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अंजना सिंह की हाल ही में भोजपुरी फिल्म ”बड़े घर की बेटी” रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अंजना यामी सिंह से नजर आईं थी। वहीं अंजना की कई फ़िल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”घर की मालकिन” प्रमुख फ़िल्में हैं। इसके अलावा अंजना दो अनाम फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।