News Room Post

गुलाबी साड़ी में अपने गोरे रंग बदनिया की तारीफ कर रहीं हैं अंजना सिंह, एक्ट्रेस का डांस कर देगा घायल

Anjana Singh Latest Video on Instagram: अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना सिंह भोजपुरी गाने ''गोर रंग बदनिया'' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अंजना सिंह की इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स खूब सारे हार्ट रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि अंजना की एक बस एक झलक पाने के लिए लोग बेक़रार नजर आते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह को 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी रेगुलर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडी डिटेल इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अंजना ने अभी हाल ही में एक रील वीडियो साझा की है। चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या है ऐसा खास!

अंजना सिंह का रील वीडियो

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना सिंह भोजपुरी गाने ”गोर रंग बदनिया” पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अंजना सिंह की इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स खूब सारे हार्ट रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

अंजना सिंह का लुक

वीडियो में अंजना के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस गहरे गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, कानों में सोने के झुमके और और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक वाकई बेहद काबिल-ए-तारीफ़ है। हर कोई एक्ट्रेस के इस लुक को बेहद पसंद कर रहा है।

बता दें कि, अंजना सिंह फ़िलहाल अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”घर की मालकिन” की शूटिंग में व्यस्त हैं। अंजना सिंह आए दिन नए और ट्रेंडिंग गानों पर रील वीडियोज बनाकर शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

Exit mobile version