News Room Post

Anjana Singh Latest Photo: अंजना सिंह ने रातों-रात बना डाला ये रिकॉर्ड, एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट कर फैंस को दिया सरप्राइज

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। क्या बच्चा और क्या जवान हर उम्र के व्यक्ति में अंजना सिंह के प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। अंजना सिंह की भोजपुरी जगत में तूती बोलती है। एक्ट्रेस की कोई कोई भी फिल्म हो या कोई गाना आते ही लोगों के दिलो-दिमाग पर छा जाता है। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह ने अपने एक फिल्म के माध्यम से भोजपुरी सीने वर्ल्ड में नया रिकॉर्ड कायम कर डाला है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

अंजना सिंह की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड:

दरअसल, अंजना सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ”बड़े घर की बेटी” ने रिकॉर्ड बना डाला है। जी हां, एक्ट्रेस की इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा GRP (ग्रॉस रेटिंग पॉइंट) वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामी सिंह नजर आईं थी। फिल्म में अंजना ने यामी की जेठानी का किरदार निभाया था।

अंजना सिंह ने खुद पोस्ट कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- ”बेस्ट रिटर्न गिफ्ट एवर, गणपति बाप्पा मोरेया” बता दें कि बीते दिन अंजना सिंह की बेटी अदिति का जन्मदिन भी था। बेटी के जन्मदिन वाले दिन ही एक्ट्रेस को ये खुशखबरी भी मिली तो जाहिर तौर पर ये अंजना सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन वाली बात रही।


वर्क फ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह की झोली में फ़िलहाल ”घर की मालकिन”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फ़िल्में हैं जिनकी शूटिंग में एक्ट्रेस इन दिनों बीजी हैं।

Exit mobile version