News Room Post

Anjana Singh Latest Photos: बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंची अंजना सिंह, इस फिल्म के लिए लिया आशीर्वाद

Anjana Singh Latest Photos: अंजना की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। तो आएये जानते हैं क्या है इन फोटोज में खास!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर उम्र के लोगों में अंजना सिंह के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। तो आएये जानते हैं क्या है इन फोटोज में खास!

अंजना सिंह की फोटोज:

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज अंजना के बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन की हैं। दरअसल, अंजना सिंह इन दिनों वाराणसी में अपनी भोजपुरी फिल्म ”बड़की भाभी” की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में अंजना सिंह अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंची थीं। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो माथे पर चंदन लगाए और सिर पर लाल दुपट्टा और गले में गेंदे के फूल की माला पहने नजर आ रही हैं।

अंजना सिंह यहां अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”बड़की भाभी” के लिए आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। बता दें कि अंजना सिंह की झोली में फ़िलहाल चार से पांच फ़िल्में हैं जिनमें घर की मालकिन, मेरी बेटी बेटी मेरा अभिमान और बड़की भाभी जैसी फ़िल्में प्रमुख हैं। हाल ही में अंजना सिंह की फिल्म ”बड़े घर की बेटी’‘ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।


पर्सनल लाइफ की बात करें तो फ़िलहाल अंजना अपना सिंगलहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस एक सिंगल मदर हैं। उनकी एक बेटी है। अंजना ने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर और सिंगर यश कुमार से शादी रचाई थी लेकिन साल 2018 में एक्ट्रेस का तलाक हो गया।

Exit mobile version