News Room Post

अंजना सिंह को आई पिया की याद, वीडियो बनाकर कहा- ”जब पियवा के पड़ी न नज़रिया”

Bhojpuri Actress Anjana Singh: हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी बेटी अदिति का दसवां जन्मदिन मनाया था अंजना सिंह ने बेटी अदिति के साथ कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में अदिति के बर्थडे सेलिब्रेशन में अंजना के एक्स हस्बैंड यश कुमार भी नजर आएं।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। यूपी-बिहार में अंजना की बेहद लोकप्रियता देखने को मिलती है। अंजना जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अंजना को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!

अंजना सिंह की लेटेस्ट रील:

भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अंजना सिंह जिस गाने पर रील बना रही हैं उसकी लाइन्स हैं- ”आबे न समझ में ई ज जवानी ध के का होइ, जब पियवा के पड़ी न नजरवा त कजरवा क के का होइ” इस रील वीडियो में अंजना सिंह रेड ड्रेस में रेड लिपस्टिक लगाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ अंजना ने कैप्शन में लिखा है- ”जब पियवा के पड़ी न नज़रिया” एक्ट्रेस की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


बात दें कि अंजना सिंह एक सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी। कपल एक बेटी अदिति के पेरेंट्स बने लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और 2018 में कपल का तलाक हो गया। अंजना की बेटी अदिति उनके साथ रहती हैं और यश और अंजना अदिति की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

हाल ही में अंजना सिंह ने अपनी बेटी अदिति का दसवां जन्मदिन मनाया था अंजना सिंह ने बेटी अदिति के साथ कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में अदिति के बर्थडे सेलिब्रेशन में अंजना के एक्स हस्बैंड यश कुमार भी नजर आएं।

Exit mobile version