News Room Post

अंजना सिंह ने स्पेशल इंसान के साथ शेयर की फोटो, तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा बेहद खास मैसेज

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेक़रार नजर आता है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस भी उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। लेकिन एक्ट्रेस की ये पोस्ट बेहद खास है, तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

अंजना सिंह ने शेयर की फोटो:

अंजना सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में अंजना के साथ एक बेहद स्पेशल इंसान नजर आ रहे हैं। दरअसल, अंजना के साथ इस पोस्ट में भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज अरविन्द अकेला कल्लू का जन्मदिन है। ऐसे में अंजना सिंह ने अरविन्द के साथ एक फोटो पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अंजना सिंह ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”जन्मदिन मुबारक अरविन्द अकेला कल्लू जी”

इसके अलावा अंजना सिंह ने अपनी एक मॉर्निंग सेल्फी भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिना किसी मेकअप के होंठों पर लिपबाम लगाए बेहद फ्रेश और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के खुले घुंघराले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करने के साथ-साथ अंजना सिंह ने अपने फैंस को गुड मॉर्निंग विश भी किया है।

अंजना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही एक्ट्रेस ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।

Exit mobile version