News Room Post

बारिश के मौसम में अंजना सिंह ने शेयर की लेटेस्ट वीडियो, जानिए क्यों खुद से ही लापता हुईं एक्ट्रेस

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस भी उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। तो आइये जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास...

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेक़रार नजर आता है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना के फैंस भी उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। तो आइये जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास…

अंजना सिंह ने शेयर की रील वीडियो:

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बारिश के मजे लेती नजर आ रही हैं। अंजना सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस वीडियो में सलवार-कमीज पहना है, जिसके साथ एक्ट्रेस दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। चोटी बांधे अंजना ने कानों में झुमके डाल रखे हैं। आंखों में हल्का काजल और लिपस्टिक लगाए अंजना सादगी में भी कमाल नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ बैकग्राउंड में ”खुद से जरा लापता हूं” गाना लगाया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में भी गाने की यही लाइन लिखी है। अंजना सिंह की इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है- ”हादसे कुछ दिल पे ऐसे हो गए , हम समुन्दर से भी गहरे हो गए” वहीं कई यूजर्स एक्ट्रेस की इस वीडियो पर हार्ट रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

अंजना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही एक्ट्रेस ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।

Exit mobile version