News Room Post

अवॉर्ड मिलने के बाद अंजना सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू, कहा-कभी पीछे मुड़कर नहीं..

Anjana Singh latest interview: एक्ट्रेस ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2025 (Saras Salil Bhojpuri Cine Awards 2025) में बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनकी फिल्में पर्दे पर और टीवी पर सुपरहिट साबित होती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अवॉर्ड फंक्शन में दो अवॉर्ड जीतकर फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस को सरस सलिल छठा सिने अवार्ड 2025 में बड़की दीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और मेरी बेटी मेरा अभिमान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला है। इसके बाद एक्ट्रेस का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वो अपने काम और अवॉर्ड की बात करती दिख रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।


भोजपुरी सिनेमा की जर्नी पर बोली अंजना सिंह

दो अवॉर्ड जीतने के बाद एक्ट्रेस का खास इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक्ट्रेस कहती हैं- अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और प्राउड फील हो रहा है क्योंकि जिस फिल्म के लिए मुझे अवॉर्ड मिला है..वो मेरे दिल के बहुत करीब है और उस फिल्म के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी। फैंस ने भी बड़की दीदी को खूब सारा प्यारा दिलाया था। अपनी भोजपुरी सिनेमा की जर्नी को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- काफी लंबी और अच्छी जर्नी रही है मेरी..जब से भोजपुरी सिनेमा में आई हूं, तब से पलट कर नहीं देखा है और भोजपुरी सिनेमा ने मुझे अच्छा नाम और पहचान दी है। मैं अपनी भोजपुरी इंडस्ट्री और भाषा का बहुत सम्मान करती हूं।


फैंस ने प्यार से सराहा

एक्ट्रेस ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2025 (Saras Salil Bhojpuri Cine Awards 2025) में बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। फैंस  भी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप तो भोजपुरी सिनेमा की स्टार हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तुमसे प्यार करता हूँ दीदी, मैं तुम्हारी सारी फिल्में देखता हूँ..।

Exit mobile version