News Room Post

अंजना सिंह की फिल्म ”छपरावाली सिवानवाली” का होने जा रहा है वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

Bhojpuri Actress Anjana singh: अंजना को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्दी ही अंजना सिंह की फिल्म ''छपरावाली-सिवानवाली'' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्म!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना की यूपी से बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। अंजना की एक झलक पाने को उनके फैंस बेक़रार नजर आते हैं। अंजना को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्दी ही अंजना सिंह की फिल्म ”छपरावाली-सिवानवाली” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्म!

अंजना सिंह की फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर:

अंजना सिंह की नई फिल्म ”छपरवाली सिवानवाली” जल्द ही वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। ये फिल्म 4 जनवरी, शनिवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर B4U भोजपुरी के सैटेलाइट चैनल पर दिखाई जाएगी। अगले दिन 5 जनवरी, रविवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर इसका दुबारा प्रसारण किया जाएगा। अंजना सिंह ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है।

अंजना सिंह की फिल्म ”छपरावाली सिवानवाली” में अंजना के अलावा संजना पांडेय, लाडो मधेसिया, गोलू तिवारी, विद्या सिंह, प्रिय पारुल, सृष्टि मिश्रा, दीक्षा मिश्रा और राम नरेश श्रवण जैसे कलाकार नजर आएंगे इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है।

फिल्म की कहानी मंजुल ठाकुर और अरविन्द तिवारी ने लिखी है। फिल्म की कथा और संवाद अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म में ओम झा ने अपना संगीत दिया है। अरबिंद तिवारी और प्यारे लाल यादव ने फिल्म के गीत लिखे हैं। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर है।

Exit mobile version