News Room Post

लाल साड़ी और सोने की बालियों में अंजना सिंह की ”नादानियां” उड़ा देगी आपके होश, कातिलाना है एक्ट्रेस की वीडियो

Anjana Singh’s Latest Video: सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने एक बार फिर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अंजना सिंह ने एक बार फिर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। आइये जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!

अंजना सिंह की वीडियो:

अंजना सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सोशल मीडिया के वायरल गाने नादानियां पर रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल और पीले रंग की साड़ी में अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और कानों में सोने के झुमके पहने अंजना बेहद हसीन नजर आ रही हैं।

अंजना सिंह की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। एक्ट्रेस की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेंट सेक्शन में नेटिजन्स एक्ट्रेस के हुस्न पर कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई हार्ट और फायर इमोजी की बरसात करता हुआ नजर आ रहा है।

अंजना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसके अलावा अंजना सिंह ”घर की मालकिन”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। बता दें कि अंजना यूट्यूब पर वलॉग्स भी बनाती हैं। एक्ट्रेस के यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा सब्स्क्राइबर हैं।

Exit mobile version