नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी और शानदार एक्ट्रेस अंजना सिंह का दीवाना हर कोई है। एक्ट्रेस की फिल्में फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हैं क्योंकि उनकी फिल्में पारिवारिक होती है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट फिल्म मासूम हाउसवाइफ टीवी पर रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि फिल्म को यूट्यूब पर देखने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा लेकिन बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें एक्ट्रेस 34 की होते हुए भी 24 वाला फील दे रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद आप भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे।
अंजना का जबरदस्त डांस
अंजना सिंह की बेस्ट फ्रेंड और को स्टार शुभी शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों सहेलियों की बॉन्डिंग साफ देखी जा रही हैं। अंजना और शुभी ट्रेंडिंग सॉन्ग शेकी-शेकी पर डांस कर रही हैं। दोनों एक्ट्रेस ने ही शॉर्ट ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस अपनी टोन लेग्स को फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मैं अपनी नंबर वन बेस्टी के साथ..अंजना सिंह। फैंस भी दोनों की डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
आ रही है एक्ट्रेस की फिल्म
एक यूजर ने लिखा- हाय मेरी क्यूट हीरोइन मेरी जान… भोजपुरी देखे बिना दिन तो काटता ही नहीं है..। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कलाकार भाषा से परे हैं..। एक अन्य ने लिखा- क्या आपने डांस किया है मैं सुपर सच में..। काम की बात करें तो अंजना सिंह सावधानी हटी सौतन पटी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म बिटिया रानी बड़ी सयानी, छोटकी दीदी बड़की दीदी रिलीज चुकी है। आप इन दोनों ही फिल्मों को यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म कुश्ती भी आ रही है।