News Room Post

Bhojpuri: अंकुश राजा नवरात्रि मनाने जा रहे हैं पत्नी के नैहर! अनिषा पांडे से कहा- ‘नथिया बेच के…’

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर अंकुश राजा अपनी शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। अंकुश का कोई भी गाना आते ही धमाल मचाने लग जाता है। नवरात्रि के त्योहार जल्द ही शुरू होने वाले हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में देवी मां के गीतों का डंका बज रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स एक से बढ़कर एक देवी मां के गाने लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अब अंकुश का नया गाना ‘नाथिया बेच के नईहर जाईब’ रिलीज हुआ है।

अंकुश राजा का नया गाना ‘नाथिया बेच के नईहर जाईब’ नवरात्रि के उत्सव से भरा गाना है। गाने के वीडियो में सभी कलाकार देवी माता की भक्ति में झूमते गाते दिख रहे हैं। गाने के वीडियो में अंकुश की को-स्टार भोजपुरी ब्यूटी अनिषा पांडे हैं। इस गाने के वीडियो को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। इसका पिक्चराईजेशन भी एकदम शानदार है। गाने के वीडियो में अंकुश अपनी प्रेमिका के साथ नवरात्रि के उत्सव को लेकर फोन पर बात करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में अनिषा का मराठी लुक बेहद कमाल का है।

Nathiya Bech Ke Maihar Jaai गाने को अंकुश राजा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और इस गाने के वीडियो में भी वो में लीड का रोल प्ले कर रहे हैं। इस भोजपुरी गीत के बोल बॉस रामपुरी ने लिखे हैं। इस गाने को आदि शक्ति यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अंकुश राजा के इस वीडियो को दर्शकों के द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version