News Room Post

Swara Bhasker Pregnant: स्वरा भास्कर के घर गूंजने वाली है किलकारियां, पति फहद संग बेबी बंप दिखाते हुए की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

Swara Bhasker Pregnant

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। बीते 3 महीनों पहले ही एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी है। अब शादी के महज तीन महीनों में ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। बता दें, स्वरा भास्कर के घर किलकारियां गूंजने वाली है। एक्ट्रेस ने पति फहद संग बेबी बंप दिखाते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

पति फहद संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्वरा भास्कर पिंक कलर के आउटफिट पहने हुए हैं। वहीं, फहद लूज शर्ट में हैं। शेयर की गई तीनों तस्वीरों में दोनों आने वाले नन्हे मेहमान के लिए खुश और एक्साइटिड दिख रहे हैं। अब इस तस्वीरों के सामने आने के बाद एक्ट्रेस को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और एक्ट्रेस करीबी उन्हें नन्हे मेहमान के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं।

चोरी छुप्पे की थी शादी!

इसी साल जनवरी के महीने में स्वरा भास्कर ने मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद संग गुप-चुप कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। इस शादी की जानकारी भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही दी थी। कोर्ट से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही रिवाज के तहत भी धूमधाम से शादी की। अब इस शादी के कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है।

Exit mobile version