News Room Post

Kirron Kher Birthday: पत्नी के बर्थडे पर अनुपम खेर ने लिखा खास पोस्ट, कैंसर से जंग लड़ रही हैं किरण खेर

kirron anupam kher

मुंबई। किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। वो इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं, साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच उनके पति एक्टर अनुपम खेर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण खेर संग तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में किरण और अनुपम अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय किरण! ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। पूरी दुनिया में लोग आपको प्यार करते हैं। आप ईमानदार, निष्पक्ष, और स्पष्टवादी हैं। आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति और अनुग्रह के साथ करती हैं। स्वस्थ और सुरक्षित रहें। हमेशा प्यार और प्रार्थना।’

अनुपम और किरण खेर की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। खबरों की मानें तो, दोनों की मुलाकात 1974 में डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर में हुई थी। लेकिन यहां से दोनों के रास्ते कुछ समय के लिए अलग हो गए थे। किरण खेर ने गौतम बेरी से शादी कर ली थी।

तो वहीं अनुपम भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में बिजी हो गए थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। 1985 में किरण खेर का अपने पति से तलाक हो गया और उन्होंने अनुपम खेर के साथ शादी रचा ली।

Exit mobile version