News Room Post

Anupama 4 August 2023: आधी रात अनुपमा से मिलने पहुंचेगा वनराज, दोनों की मुलाकात से ठनकेगा अनुज का माथा

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में अनुपमा टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता है। शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिसको लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बरकरार रहता है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अंकुश अपने नाजायज बच्चे को लेकर आ गया है, जिसे लेकर घर में हंगामा हो गया है। बरखा कहती है कि अब और बर्दाश्त नहीं होगा। पहले तुम्हारे नाजायज रिश्ते को झेला, वो भी इतने सालों तक लेकिन अब तुम्हारी नाजायज औलाद को नहीं झेलूगी। मैं हमेशा अपनी बेटी सारा के लिए ये सब झेलती रही।

बरखा करेगी तमाशा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा और अंकुश का तमाशा जारी है। बरखा रोमिल को घर से जाने के लिए कहती है लेकिन अंकुश उसे ऐसा करने से रोका देता है। झगड़ा बढ़ते देख अनुज दोनों को शांत कराने की कोशिश करता है लेकिन बरखा शांत होने का नाम नहीं ले रही है। अधिक भी अपनी बहन के सपोर्ट में बोलता है लेकिन अंकुश उसे ये कहकर चुप करा देता है कि 15 साल पहले तुम्हें भी घर लेकर आया था, अपने बेटे की तरह पाला, और आज अपने बेटे को छोड़ दूं। अगर ये इस घर से जाएगा, तो मैं भी जाऊंगा।हालांकि अनुपमा बात को यहीं खत्म करने के लिए कहती है। वो कहती है कि अब इस मुद्दे पर शांति से सुबह बात होगी। मामला भले ही शांत हो जाता है लेकिन अनुपमा को चिंता हो रही है कि एक ही दिन में क्या-क्या हो गया।


अधिक होगा बेकाबू

उधर शाह हाउस में भी इसी बात की चर्चा हो रही है कि अंकुश ने गलत किया। बा कहती है कि बरखा ने सही किया, वो क्यों किसी का नाजायज बच्चे रखे। सारी लोग यही कहते हैं कि गलती अंकुश की है,और बरखा इसका बोझ क्यों उठाए। वनराज भी इस बात का सपोर्ट करता है। घरवालों की बातें सुनकर काव्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं। बा कहती है कि कल को वनराज या काव्या ऐसा कांड करेगी, तो क्या हम लोग अपना लेंगे, या दोनों में से कोई भी अपना लेगा। जिसके बाद काव्या अकेले में वनराज से बात करने की कोशिश करती है लेकिन वनराज उसकी बात नहीं सुनता है। दूसरी तरफ अधिक ने रोमिल पर हमला बोल दिया है। वो उसे घर से बाहर जाने के लिए कहता है। अंकुश और अनुज आकर उन्हें अलग करते हैं। अनुपमा गुस्से में कहती है कि रोमिल कही नहीं जाएगा, वो उसी घर में रहेगा। अनुपमा के इस फैसले से बरखा खुश नहीं होती है। आने वाले एपिसोड में काव्या की करतूत के बारे अनुज को भी पता चल जाएगा।

 

Exit mobile version