News Room Post

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बारे में कहा ये, “अभिषेक पहले बहुत बुरा…

नई दिल्ली। अनुराग कश्यप जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं एक बार फिर से वो सुर्ख़ियों में दर्ज़ हैं। अनुराग कश्यप की हाल ही में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत। इस फिल्म की रिलीज़ डेट अचानक से आ गई और शाहरुख खान की पठान के अगले हफ्ते फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया। फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन इस बीच अनुराग कश्यप ने तमाम इंटरव्यू दे डाले और वहां से कई खबरें निकलकर सामने आईं। हाल ही में अनुराग कश्यप ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बारे में भी कुछ बात कही है। जिसके बारे में हम यहां पर बात करने वाले हैं। आपको बता दें इससे पहले अनुराग कश्यप ट्विटर से क्रान्ति करने की कोशिश करते थे लेकिन अब वो कह रहे हैं कि मोहब्बत से हो क्रान्ति आएगी।

अनुराग कश्यप ने लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म युवा में काम किया है। अनुराग कश्यप कहते हैं, जब हम यानी अभिषेक और अनुराग युवा फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे। तब से लेकर अब तक अभिषेक बच्चन बहुत बदलाव आ गया है। पहले वाला अभिषेक बच्चन वो नहीं है जो आज हैं।”

अनुराग कश्यप ने बताया कि शुरुआत में अभिषेक बच्चन काफी क्रूर थे। उन्होंने ये कहा कि वो काफी मेहनती, खाने को पसंद करने वाले और कल्चर्ड थे लेकिन वो शुरुआत में बहुत बुरा व्यवहार करते थे। वो सभी को मजाक में लेते थे। चीज़ों को गंभीरता से नहीं लेते थे। लेकिन अब वो बदल गए हैं, विकसित हो गए हैं और जब मैंने मनमर्जियां फिल्म में उनके साथ काम किया तो बिल्कुल ही अलग व्यक्तित्व थे। आपको बता दें अनुराग कश्यप ने युवा फिल्म में संवाद लिखे थे। और उनके भाई उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

इसके साथ ही साथ अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया,”वो आलोचना को आसानी से लेते हैं। मैं जब उनके साथ युद्ध फिल्म में काम कर रहा था तब वो अमिताभ बच्चन वाला ऑरा नहीं भूल रहे थे और वो अमिताभ बच्चन वाली स्टाइल और काम करने की कोशिश कर रहे थे। और तब मैं कुछ और कुछ यथार्थ से जुड़ा चाहता था तो मैंने उनसे अमिताभ बच्चन की छवि को न प्रस्तुत करने को कहा और रियल रहने को कहा।”

आपको बता दें अनुराग कश्यप ने बताया है कि वो और भी काम सामने लेकर आने वाले हैं। इससे पहले अनुराग कश्यप ने पठान फिल्म की खूब तारीफ करके सुर्खियां बटोरी थी और अब उनके इंटरव्यू सुर्खियां बन रहे हैं।

Exit mobile version