नई दिल्ली। सब टीवी के पॉपुलर शो “बालवीर” से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) अब 21 बरस की हो गई हैं। अनुष्का (Anushka Sen) अब टीवी से निकलकर कोरियन ड्रामों में पहुंच चुकी हैं। अनुष्का सेन (Anushka Sen) सोशल मीडिया की भी पॉपुलर इन्फ्लूएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर अनुष्का (Anushka Sen) को लगभग 40 मिलियन लोग फ़ॉलो करते हैं। इंडस्ट्री में अपनी एक मुकम्मल पहचान हासिल कर चुकी अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने अब महज़ 21 बरस की कम उम्र में वो कारनामा कर दिखाया है जिसे करने में लोगों की आधी ज़िंदगी गुजर जाती है। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा।
दरअसल, अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने महज़ 21 वर्ष की आयु में मुंबई में अपना आलीशान घर ख़रीद लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इस करोड़ों के लैविश आशियाने की कई फ़ोटोज़ भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसके साथ अनुष्का (Anushka Sen) ने कैप्शन में लिखा- “एक और सपना सच हो गया- सेन परिवार का नया घर” तस्वीरों में अनुष्का सेन (Anushka Sen) अपने माता-पिता के साथ नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के साथ अपने नये घर में गृहप्रवेश किया है।
बता दें कि अनुष्का (Anushka Sen) का ये नया आशियाना टॉप फ़्लोर पर है, जिससे मायानगरी मुंबई की ऊंची बिल्डिंग्स और सड़कें साफ़ नज़र आती हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर की अंदर की झलक भी फ़ैन्स को दिखाई है, जिसमें बड़ी सी बालकनी नज़र आ रही है। इस बालकनी के पूरे में ट्रांस्पेरेंट स्लाइडिंग डोर लगा है। 21 साल की उम्र में इतनी बाद अचीवमेंट हासिल करने पर अब सभी अनुष्का (Anushka Sen) को बधाई देते नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि अनुष्का सेन (Anushka Sen) “देवों के देव महादेव”, “बालवीर” और “झांसी की रानी” जैसे पॉपुलर शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। अनुष्का (Anushka Sen) फ़िलहाल टीवी से दूर कोरियन ड्रामों और फ़िल्मों में सक्रिय हैं।