News Room Post

Anushka-Vamika Cycling: अनुष्का ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, बेटी वामिका संग साइकिल चलाती आईं नजर

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव से छुट्टियां मना कर लौटी हैं। लौटने के बाद अनुष्का इन दिनों अपने परिवार संग बिताए खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपने परिवार संग बिताए इन हसीन लम्हों को कैमरे में कैद कर हमेशा के लिए अपनी यादों की गुल्लक में संजो लिया है। अपनी इन्हीं यादों की गुल्लक में से अब अनुष्का ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का अपनी बेटी वामिका को साइकिल पर बिठाकर घुमाती नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने शेयर किया वीडियो, वामिका के साथ दिखीं साइकिल चलाती

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का मालदीव के खूबसूरत जंगलों और रिजोर्ट के बीच साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपनी साइकिल पर पीछे अपनी बेटी वामिका को बिठा रखा है। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है, ‘मेरे प्यारों के साथ बेस्ट यादें। मुझे वापस ले चलो।’ आपको बता दें, वीडियो में वामिका का चेहरा बिलकुल भी नजर नहीं आ रहा है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी नन्ही परी वामिका को सोशल मीडिया और पैपराजी से कोसों दूर रखते हैं। अनुष्का और विराट ने वामिका के जन्म के बाद से ही उसकी एक भी फोटो ऑफिसियल तौर पर शेयर नहीं की है। पब्लिक प्लेस पर दोनों ही हमेशा वामिका का चेहरा छुपाते नजर आते हैं।

हाल ही में जब एक मैच के दौरान ली गई वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अनुष्का शर्मा फ़ौरन ही भड़क गई और तो और एक बार अनुष्का ने वार्निंग तक दे डाली थी कि वामिका की तस्वीरें न तो खिंची जाए और न ही कहीं पर शेयर की जाए।

Exit mobile version