News Room Post

Anushka Sharma ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, फैमली फोटो शेयर कर बताया नाम

anushka sharma

नई दिल्ली। हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पैरेंट्स बने हैं। दोनों ही अपनी जिंदगी के इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं। उनके साथ फैंस भी उनकी बेटी की एक झलक देखना चाहते हैं साथ ही नाम जानना चाहते हैं। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी हैं। दरअसल, अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। जिसमें विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।

अनुष्का ने ये तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी बेटी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। जब से ये तस्वीर सामने आई है तब से सोशल मीडिया पर लोग इनकी बिटिया को खूब प्यार और आर्शीवाद दे रहे हैं। साथ ही कपल ने बेटी का नाम भी शेयर किया है। विराट और अनुष्का ने अपने बेटी का नाम वामिका रखा है।

तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने एक खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ”हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।”


उनकी इस तस्वीर को लोग खूब प्यार कर रहे हैं साथ ही काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

वामिका का अर्थ

विरुष्का की तरह इनकी बेटी का नाम भी खास है। क्योंकि वामिका नाम विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है। जिसमें विराट के नाम का ‘व’ और अनुष्का के नाम का ‘का’ का शामिल है। वामिका का अर्थ है देवी दुर्गा। बता दें कि देवी दुर्गा शक्ति का स्वरुप हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद दोनों ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुए थे। साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया था। साथ ही कपल ने बेटी के जन्म के बाद लोगों और मीडिया से प्राइवेसी बरकरार रखने की अपील भी की थी।

Exit mobile version