News Room Post

Vamika: बेटी वामिका को गोदी में लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, तस्वीरें वायरल

vamika

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) कुछ समय पहले ही एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उनकी बेटी का नाम वामिका (Vamika) है। हर कोई वामिका की एक झलक देखने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विराट-अनुष्का स्पॉट किए गए। इस दौरान उनकी बेटी वामिका भी अनुष्का की गोद में नजर आईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने वामिका का चेहरा कवर किया हुआ है।

एक तरफ वामिका अनुष्का की गोद में हैं, तो विराट वामिका अच्छे पिता की जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं। वो वामिका के बैग से लेकर उनकी ट्रॉली उठाते हुए नजर आएं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें वामिका दो महीने की हो गई हैं। ऐसे में उनकी एक झलक मिलना, विरूष्का के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी को वामिका को जन्म दिया। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के दो महीने पूरे होने पर सेलिब्रेट भी किया था।

पिता बनने की खुशखबरी विराट ने सोशल मीडिया पर दी थी, उन्होंने लिखा था, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।”

Exit mobile version