News Room Post

Anuskha Sharma ने बनाया फैन का दिन, तस्वीरों के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वाकया

anushka sharma

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव करती हैं। वो अपनी तस्वीरों के साथ अपनी अपड़ेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने यूके से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे काफी पसद किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला वाकया भी शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके पति विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने ये तस्वीरें और पोस्ट अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- “बस शहर के चारों ओर लापरवाही से डांस कर रही थी। मेरे बालों के बीच से हाथ चला रहा था। एक फैन ने मुझे देखा। वो मेरी एक तस्वीर के लिए रुका था। वो खुश लग रहा था। मेरे प्रशंसकों के लिए कुछ भी।”

उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। अनुष्का का अपने फैन के लिए ये जेस्चर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ज़ीरो में नजर आईं थी। बाद उन्होंने पाताल लोक और बुलबुल जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का निर्माण भी किया है। अनुष्का की अगली प्रोडक्शन फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। जिसमें इरफान खान के बेटे बाबिल नजर आएंगे। ये उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा।

Exit mobile version